Saturday, October 24th, 2026

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक भोपाल में संपन्न

भोपाल

भोपाल अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति भोपाल में बैठक आयोजित की गई यह बैठक एमएलए रेस्ट हाउस में आयोजित की गई इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष,ए के स्वर्णकार जी की मुख्य उपस्थिति में यह बैठक आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू  कुमार सोनी जी भी इस बैठक में उपस्थित रहे साथी प्रदेश के पदाधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहे जिसमें टीकमगढ़ बड़वानी धार छिंदवाड़ा सिंगरौली ग्वालियर सांची एवं जबलपुर मंडला शहडोल एवं उमरिया वह अनूपपुर के प्रदेश पदाधिकारी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए इस बैठक में कई निर्णय ऊपर चर्चा की गई.

  पत्रकारों के हित में कार्य करने एवं वृक्षा रोपण का कार्य पूरे प्रदेश में किया जाए पूरे मध्यप्रदेश में सदस्यता अभियान एवं समिति को और भी सशक्त मजबूत बनाने के लिए निर्णय लिया गया आगामी बैठक की भी घोषणा की गई है यह बैठक जबलपुर में आयोजित की जाएगी पदाधिकारियों ने अपने-अपने समस्याओं से प्रदेश उपाध्यक्ष को अवगत कराया साथ ही क्षेत्र में काम करने के लिए आने वाली समस्याओं को भी प्रदेश पदाधिकारियों ने वार्तालाप की जिसे दूर करने के लिए निर्णय लिया गया इस बैठक में सभी का सम्मान दिया गया l

 

Source : Agency

पाठको की राय