Thursday, October 22nd, 2026

भविष्यवाणी: एडम गिलक्रिस्ट ने बताया कौन सी 4 टीमें खेलेंगी वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल

नई दिल्ली

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए अपनी शीर्ष चार टीमों का खुलासा किया है। गिलक्रिस्ट ने एशिया की दो टीमों को टॉप 4 में रखा है, जबकि दो टीमें बाहर की हैं, जो वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। पीटीआई से बातचीत में गिलक्रिस्ट ने टूर्नामेंट पर अपने विचार साझा किए।

गिलक्रिस्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर सकते हैं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अन्य दो टीमें हैं।" उन्होंने आगे बताया कि ऑस्ट्रेलिया के पास मेगा इवेंट से पहले भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के साथ अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने का अवसर होगा। शुक्रवार 22 सितंबर से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज शुरू हो रही है।
 
उन्होंने कहा, "जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आएगी तो वह दक्षिण अफ्रीका में अपने प्रयासों से बहुत कुछ सीखेगा, उन्हें विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ तीन मैच खेलने हैं। इसलिए उनके पास वहां पूरी ताकत वाली टीम होगी, जिससे हमें इस बारे में कुछ पता चल सकेगा कि वे इन परिस्थितियों में कहां हैं। यह थोड़ा कठिन है कि इसे (विश्व कप) कौन जीतेगा, लेकिन मुझे लगता है कि ये चार सेमीफाइनलिस्ट हैं।"

 

 

#एडम गिलक्रिस्ट

Source : Agency

पाठको की राय