Tuesday, October 20th, 2026

जावा 42 एफजे बाइक की प्री-बुकिंग भी शुरू

नई दिल्ली
 भारतीय बाजार में जावा 42 एफजे बाइक लॉन्च हो गई है। शानदार बाइक की शुरुआती कीमत 1,99,142 रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक 942 रुपए की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। इस बाइक में 334सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 29.1बीएचपी और 29.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जावा 42 एफजे में मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील, ब्लैक-आउट इंजन और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट पाइप शामिल हैं।

 इसके बेस मॉडल में वायर-स्पोक व्हील दिया गया है। इस बाइक में ऑल-एलईडी रोशनी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ) और एक ऑफसेट स्पीडोमीटर है। इसके साथ ही इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है। बाइक में एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और सिंगल-पॉड भी शामिल है, जो यूजर्स को सुविधा प्रदान करता है। बता दें कि भारतीय बाजार में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, टीवीएस रोनिन और रॉयल एनफील्ड हंटर 350 मॉडलों से होगा।

 

#Jawa 42 FJ

Source : Agency

पाठको की राय