Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

विप्र कॉलेज में बीएड छात्रों के विदाई समारोह में प्रावीण्य हुए सम्मानित

रायपुर

विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में बी एड द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हमेशा सीखते रहे, विद्यार्थी बने रहे, तभी आप अच्छे शिक्षक बन सकते हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या शर्मा ने विद्यार्थियों को हमेशा समय के साथ अपडेट और अपग्रेड रहने की बात कही। इसके बाद बी एड विभाग के समस्त प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए अच्छे शिक्षक बनने के लिए मार्गदर्शन दिए। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में शशिकांत, अनुशासित विद्यार्थी रंजीत राम, अकादमिक उत्कृष्टता के लिए योगेश और सहयोगी व्यक्तित्व के लिए पितांबर को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 उदघाटन समारोह के बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  और मनोरंजक गेम्स द्वारा विदाई समारोह को यादगार बनाया। एक दूसरे के डिमांड पर डांस, गाने और अन्य मनमोहक प्रस्तुति से 5 घंटे तक लगातार नाचते ,गाते और झूमते हुए भी सभी विद्यार्थी गर्मी के बाद भी तरोताजा नजर आए। अंत में एलुमनी मीट में हर वर्ष इसी प्रकार मिलने का वादा करके विद्यार्थियों ने एक दूसरे से विदा लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय