Tuesday, October 20th, 2026

परसमनिया में प्रतिमान फॉउंडेशन ने किए वस्त्र दान

सतना
प्रतिमान फॉउंडेशन के वस्त्र वितरण समारोह का दूसरा पायदान सम्पन्न आपको बता दें कि प्रतिमान फाउंडेशन को सतना सहित आस -पास के शहरों  से अनगिनत वस्त्रों की भेट मिली ताकि उन्हें उपयोगी बनाकर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को इस ठंड में वस्त्र की सुव्यवस्थित व्यवस्था कराकर उनका सहयोग कर सके उसी कड़ी में प्रतिमान फॉउंडेशन ने पहली कड़ी में दीवाली के दिन जगतदेव तालाब में वस्त्र दान कर वस्त्र दान महोत्सव की शुरुआत की थी आगे की कड़ी में आज उचेहरा ब्लाक अंतर्गत परसमनिया,उरई ,भरौली,खाम्भा में वस्त्र वितरण किया आगे भी ठंड के साथ प्रतिमान फॉउंडेशन अपने वस्त्र वितरण समारोह को गति देते हुए समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति की सेवा के लिए संकल्पित है।

 

Source : Agency

पाठको की राय