Tuesday, October 20th, 2026

प्राण प्रतिष्ठा : '22 जनवरी को अयोध्या में नहीं आ रहे राम'- लालू के बड़े लाल तेज प्रताप ने बताया अपना सपना

पटना.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह से लेकर भगवान श्रीकृष्ण तक के सपने में आने की बात कर चुके तेज प्रताप यादव ने अब कहा है कि उनके सपने में भगवान श्रीराम आए थे। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राज्य की नीतीश कुमार सरकार के मंत्री तेज प्रताप ने कहा- "अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भगवान राम नहीं आ रहे हैं।

चार शंकराचार्यों के साथ मुझे भी सपना आया कि भगवान राम भारतीय जनता पार्टी के इस राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं।" तेज प्रताप यादव ने कहा कि कोई जरूरी है कि श्रीराम 22 तारीख को ही आएंगे? नहीं आएंगे राम उस दिन। हमको सपना दिए। चार शंकराचार्य हैं उनको भी सपना आया है, हमको भी सपना में आए हैं राम जी। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमको तो सपना में आकर रामजी खुद बोले हैं कि ई सब ढोंग कर रहा है, हमको बोले कि हम उस दिन आएंगे ही नहीं। तेज प्रताप यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ई लोग धर्म को खंडित कर रहा है। भारत मां के चार पुत्र हैं- हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई। हम सब हैं भाई-भाई। अभी यह लोग (भाजपा) जो कर रहा है भाई-भाई को लड़ा के, तो क्या भारत मां अपना सुखमय जिंदगी जी रही हैं?

 

#Lalu's elder son#Tej Pratap dream#Ram not coming

Source : Agency

पाठको की राय