Sunday, October 25th, 2026

योगी आदित्यनाथ को प्रमोद दुबे ने भेजा 5100 की सहयोग राशि

रायपुर। उत्तरप्रदेश में प्रयागराज के आसपास गंगा नदी में बहकर आ रहे शवों के धमार्नुसार अंतिम संस्कार भी यूपी सरकार द्वारा नहीं करा पाने से मर्माहत होकर रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने चेक के माध्यम से 5100 रूपए की सहयोग राशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उत्तरप्रदेश शासन के नाम भेजा हैं। इसके साथ  विनम्र आग्रह किया है कि स-सम्मान अंतिम संस्कार के लिए यूपी सरकार पूरी ईमानदारी से पहल करे। सरकार शवों को दफनाने की जगह ससम्मान अंतिम संस्कार करे। वैसे तो दिगर मामलों में वे धर्मावलंबी होने की दुहाई देते हैं पर यहां भेदभाव क्यों कर रहे हैं? इस छोटी सी राशि उनके द्वारा प्रेषित करने में किसी प्रकार की राजनीति न समझे यह भावना से भेजी हुई सहयोग राशि है देश के और भी लोग ऐसी पहल कर सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय