Saturday, October 24th, 2026

प्रकृति वंदन कार्यक्रम : छत्तीसगढ़ के 50 हजार परिवारों तक आज पहुंचेगा संघ के स्वयं सेवक

रायपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशांगिक संगठन पर्यावरण गतिविधि की ओर से प्रकृति को धन्यवाद देने को प्रकृति वंदन कार्यक्रम 28 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। इस दिन सुबह 10 से 11 बजे तक लोग अपने घर, संस्थान, सार्वजनिक स्थल जहां पर भी वृक्ष हैं अथवा गमले में भी किसी भी प्रकार का पौधा है, उसके सामने पूजा की थाली लेकर उसका अगरबत्ती या आरती दिखा कर प्रकृति का वंदन करेंगे। इसके लिए स्वयं सेवकों ने 50 हजार परिवार तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इस दिन यह परिवार प्रकृति के संरक्षण की भावना के साथ प्रकृति को धन्यवाद देंगे। यह कार्यक्रम पर्यावरण गतिविधि और हिंदू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में देश भर के सब जिलों में मनाया जा रहा है। हर घर से लोग पेड़-पौधों की आरती करेंगे और धन्यवाद कहेंगे।

 

#Prakriti Vandan

Source : Agency

पाठको की राय