Saturday, October 24th, 2026

प्रधानमंत्री सड़क योजना : राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा किया जाएगा निरीक्षण

रायपुर
राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा किया जाएगा।  छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास सड़क विकास अभिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के लिए तीन समीक्षको को 6 जिलों के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। बलौदाबाजार और बेमेतरा के लिए पुरबिया पिनाकिन छन्नालाल, नारायणपुर एवं बस्तर के लिए जैन कनकमल, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के लिए राजेश्वर राज माथुर को नियुक्त किया गया है।

 

#Pradhan Mantri Sadak Yojana

Source : Agency

पाठको की राय