प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम
रायपुर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चालू माह फरवरी में राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।
राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण नई दिल्ली के निरीक्षण कार्यक्रम के तहत हरिहर साहू गरियाबंद और महासमुंद जिले का दौरा करेंगे। वे योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यो का परीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर +91-7326061606 हैं। इसी प्रकार सुनील कुमार जे.के. दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले का दौरा करेंगे। उनका मोबाइल नंबर +91-9906134973 है। चंद्रालाल वर्मा नारायणपुर एवं बस्तर जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यो का परीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर +91-9414257883 है। रविन्द्र सिंह गंगवार बालोद और कांकेर जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर +91-9412181300 है।
#Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana

पाठको की राय