प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हेल्पलाइन नंबर जारी
भोपाल
मध्य प्रदेश शासन के विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा आदेश क्रमांक 4944 दिनांक 11 मई 2022 के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गंभीर प्रकृति की शिकायतों के निराकरण के लिए नवीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत से कहा गया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों सभी ग्रामीणों को इसके बारे में बताएं।
विकास आयुक्त कार्यालय के आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गंभीर प्रकृति के भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्रथक से नवीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर शिकायत प्राप्त होने पर L-1 अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत 10 दिवस में शिकायत का निराकरण करेंगे।
अन्यथा की स्थिति में L-2 अधिकार सीईओ जिला पंचायत 10 दिवस के भीतर शिकायत का निराकरण करेंगे और यदि निराकरण नहीं होता तो लेवल 3 पर जिला कलेक्टर सात दिवस के भीतर भ्रष्टाचार की शिकायत का निराकरण करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक आलोक कुमार सिंह ने आदेशित किया है कि शिकायतों का निराकरण समय अवधि में होना चाहिए। हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार है 07552706201

पाठको की राय