Thursday, October 22nd, 2026

प्रदीप गवांडे पर लग चुका है घूसखोरी का आरोप, उम्र में 13 साल बड़े

जयपुर
आईएएस टीना डाबी फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। टीना डाबी 2013 बैच के आईएएस प्रदीप के गवांडे से शादी करने जा रही है। प्रदीप गवांडे फिलहाल राजस्थान में पोस्टेड हैं। उनके ऊपर घूसखोरी का भी आरोप लग चुका है। यह भी दिलचस्प बात है कि प्रदीप गवांडे और टीना डाबी की उम्र में भी खासा अंतर है। दोनों के बीच 13 साल का एज गैप है।

एसीबी ने दो घंटे तक की थी पूछताछ
प्रदीप गवांडे जब आरएसएलडीसी (RSLDC) में एमडी थे तब उनका नाम रिश्वत केस में आया था। एसीबी ने आईएएस नीरज के पवन के साथ-साथ प्रदीप गवांडे पर भी केस दर्ज किया था। सितंबर 2021 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रदीप गवांडे से 2 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देश पर आईएएस नीरज के पवन और प्रदीप गवांडे समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसीबी की दर्ज एफआईआर के अनुसार अधिकारी पहले कौशल विकास योजनाएं चलाने वाले ट्रेनिंग सेंटर्स को ब्लैकलिस्ट करते थे, फिर उनसे अधिकारियों का ही एक दलाल ब्लैकलिस्ट से हटाने का सौदा करता था।  

दोनों की दूसरी शादी
सूत्रों के अनुसार दोनों आईएएस 22 अप्रैल को जयपुर के निजी होटल में शादी करेंगे। प्रदीप गावडे़ का जन्म 9 दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ। वहीं टीना डाबी का जन्म 9 नंवबर, 1993 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। फिलहाल टीना डाबी की पोस्टिंग सचिवालय में वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर है। जबकि प्रदीप के गवांडे पुरातत्व संग्रहालय विभाग के निदेशक है। वह चूरू जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।वहीं वहीं प्रदीप ने यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने से पहले MBBS रह चुके हैं।

 

 

#Pradeep Gawande

Source : Agency

पाठको की राय