Tuesday, October 20th, 2026

प्रभास ने किया अपनी 25वीं फिल्म 'स्पिरिट' का ऐलान

साउथ के सुपरस्टार प्रभास को लेकर बीते दिनों खबरें सामने आई थी कि वे जल्द ही अपनी 25वीं फिल्म की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। अब हाल ही में प्रभास ने अपनी इस 25वीं फिल्म की आॅफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। टी-सीरीज ने फिल्म से जुड़े पोस्टर को साझा कर लिखा, स्पिरिट। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। खास बात यह है कि स्पिरिट तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के साथ अंतरराष्ट्रीय भाषाओं जापानी, चीनी और कोरियाई में भी रिलीज की जाएगी।' फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर होगा। बताया जा रहा है कि संदीप ने प्रभास के लिए एक दिलचस्प कहानी लिखी है। प्रभास ने कहा, यह मेरी 25वीं फिल्म है और इसकी घोषणा करने का इससे बेहतर मौका और कोई हो ही नहीं सकता। कहानी बेहद दिलचस्प है। यह मेरे प्रशंसकों के लिए एक विशेष फिल्म होगी। भूषण कुमार संग काम करना हमेशा सुकून देने वाला रहा है। वह एक बेहतरीन निमार्ता हैं, जिनके साथ मेरा अच्छा तालमेल है। संदीप सभी के लिए एक ड्रीम डायरेक्टर हैं। मैं स्पिरिट पर काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

 

Source : Agency

पाठको की राय