Saturday, October 24th, 2026

विद्युत उपकेंद्र खिलोरा में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई

बेमेतरा
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र, उपभोक्ताओं एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में दुर्ग क्षेत्र के विभागीय संभाग बेमेतरा के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र खिलोरा में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से बढ़ाकर 05 एम.व्ही.ए. किया गया। विद्युत उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत संपन्न किया गया।

बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता उमेश ठाकुर ने बताया कि उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि से विद्युत उपकेंद्र खिलोरा के 07 गांवों के लगभग 3200 किसाानों एवं उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज एवं ओवर लोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी एवं सभी घरों और पंपों तक उच्च गुणवत्ता की बिजली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि से ग्राम खिलोरा, राजकुड़ी, तेलाइकुड़ा, मोहलाई, डंगनिया, संडी एवं भनपुरी के उपभोक्ता एवं किसान लाभान्वित होंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम. जामूलकर ने अधीक्षण अभियंता ए.के.गौराहा, कार्यपालन अभियंता द्वय जे.जगन्नाथ प्रसाद एवं उमेश ठाकुर और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए बताया कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने से उपभोक्ताओं एवं किसानों को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

#Power transformer

Source : Agency

पाठको की राय