Sunday, October 25th, 2026

पन्ना जिले में 63 करोड़ रूपये की लागत से होगा विद्युत अधो-संरचना का सुद्दढ़ीकरण

भोपाल

पन्ना जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के उद्देश्य से 63 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से केन्द्र सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 52 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 11 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गए हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि 4 नवीन 33/11 के.व्ही. उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 13 स्थानों पर केपेसिटर बैंक स्थापना, 30 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 965 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 2741 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 400 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण तथा कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे पन्ना जिले की आगामी 10 वर्षों की विद्युत माँग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय