Wednesday, October 21st, 2026

कई महीनों बाद बिजली का संकट: बिहरा सरपंच के प्रयास से आखिर ट्रांसफार्मर लग ही गया

सतना
तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरा क्र.1 के बंजरहा तालाब के पास की बस्ती में ट्रांसफार्मर जल जाने से लगभग 15 महीनों से अंधकार में जूझ रही जनता हर प्रकार से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया । फिर बड़े ही आशा एवम विश्वास के साथ वहां  की जनता जनार्दन ने बिहरा के नव निर्वाचित सरपंच रवि प्रताप सिंह को इस समस्या से अवगत कराया ।

मान. सरपंच महोदय ने जनता के इस दर्द भरी पीड़ा को रामपुर के लोकप्रिय विधायक मान. विक्रम सिंह  विक्की तक पहुंचाए इसके तुरंत ही बाद मान. विधायक जी ने त्वरित कार्य करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करके ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही। जिससे कई महीनों से परेशान अंधरकारमयी बस्ती आज उजाले को पाकर अत्यंत प्रसन्नता जाहिर करते हुए मान. विधायक जी और सरपंच महोदय का तहे दिल से शुक्रिया अदा किए और ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद व्यापित किए।

 

#Power crisis

Source : Agency

पाठको की राय