' विधायक बृजमोहन अग्रवाल लापता' के लगाए पोस्टर
रायपुर.
छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी प्रचार-प्रसार तेज कर दी है। पार्टी के नेता जनसंपर्क करने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश युवा कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया है। यूथ कांग्रेस ने दूरबीन पकड़कर रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल को ढूंढने निकले। उन्होंने हाथो में विधायक लापता का पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में प्रदर्शन को किया गया है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दूरबीन लेकर बृजमोहन अग्रवाल को ढूंढने निकले। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा से सात बार के विधायक हैं और 8वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस उनके खिलाफ जमकर प्रचार-प्रसार कर रही है। उनके विरुद्ध दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को इस सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
प्रदेश युवा कांग्रेस का कहना है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल को दूरबीन से ढूंढ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधायक चुनाव जीतने के बाद वो गायब हो जाते हैं। वे इस क्षेत्र से 7 बार के विधायक रह चुके हैं, लेकिन वो नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परेशान जनता उन्हें ढूंढते रह जाती है, लेकिन वे मिलते ही नहीं हैं। इसलिए प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्व मंत्री को ढूंढने के लिए दूरबीन लिए हैं।
#Young Congressmen set out to find poster Brijmohan Agarwal

पाठको की राय