मुरैना शहर के निजी होटल में हुआ पोस्टर लॉन्चिंग कैलेंडर शूट लॉन्चिंग
मुरैना
मुरैना ग्रूम एंड ग्लैम सचिन पचौरी, अमित खत्री एवं आदित्य क्रिएशन आदित्य सक्सेना के सहयोग से मुरैना वाह ताजनगरी में पर्यटन उद्योग के साथ होटल व्यवसाय को पंख लगाने का प्रयास करेगा। दीदार ए आगरा कैलेन्डर 2022 में फैशन व इतिहास का खूबसूरत फ्यूजन उन ऐतिहासिक इमारतों पर चढ़ी समय की धूल की परतों को हटाने की कोशिश होगी, जहां कभी पर्यटकों का मेला लगा रहता था। उद्देश्य पर्यटकों तक ताजनगरी की प्रसिद्ध बेहतरीन इमारतों की खासियत को पहुंचाकर यहां रुकने के लिए प्रेरित करना है, जिससे पर्यटन उद्योग के साथ होटल व्यवसाय को भी बढ़ावा मिले।
कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी ग्रूम एंड ग्लैम की संस्थापिका पी एस गीत व निर्देशक रोबिन शर्मा ने दी। साथ ही साथ अम्बर एडवरटाइजर्स के मालिक अमित खत्री ने बताया कि इसके लिए मुरैना आगरा शहर की 12 ऐतिहासिक इमारतों को चुना गया है। मशहूर फोटोग्राफर सचिन पचौरी जो इस कैलेंडर शूट के सहयोगी भी हैं आगे बताते हैं कि मुरैना ताजनगरी व दिल्ली की मॉडल के साथ मशहूर फोटोग्राफर सचिन पचौरी फोटो शूट कर एक खास अंदाज में पेश करेंगे। आगे गीत बतातीं हैं कि मुरैना आगरा विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। और फैशन के मामले में भी तेजी से तरक्की कर रहा है। मुरैना आगरा के इतिहास के साथ हमने फैशन को जोड़ने का प्रयास किया है। जिसमें कुछ जाने मानें चेहरों के साथ नए चेहरे भी होंगे।

पाठको की राय