Tuesday, October 20th, 2026

'मतगणना में गड़बड़ी की आशंका'; बृजमोहन बोले- सरकारी कर्मचारियों पर दबाव बना रही भूपेश सरकार

रायपुर.

छत्तीसगढ़ चुनाव खत्म होने के बाद अब दावों, कयासों और आशंकाओं का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार मतगणना में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों पर काउंटिंग में कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए दवाब बना रही है।

उन्होंने संदेह जताया कि मतगणना के दौरान धांधली कर निर्दलीय और अन्य प्रताशियों के मतों को कांग्रेस के प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जा सकता है। हालांकि इस प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भाजपा अपने पोलिंग एजेंट्स को तैयार कर रही है। उन्हें सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उनको विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में चारों तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है। यहां के युवाओं, महिलाओं और किसानों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। इसके लिए बृजमोहन अग्रवाल ने जनता का आभार जताया
है।

 

#pressurizing employees

Source : Agency

पाठको की राय