Saturday, October 24th, 2026

स्थानीय आजीविका में सकारात्मक बदलाव, 60 युवाओं को मिला वाहन चालन का प्रशिक्षण

भोपाल
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व स्थानीय लोगों की आजीविका में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रहा है। होशंगाबाद जिले में स्थित टाइगर रिजर्व ने छिन्दवाड़ा में अशोक लीलैंड प्रशिक्षण संस्थान में बफर और स्थानांतरित गॉव में 60 युवाओं को एक माह का ड्राईविंग प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है।

प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को ड्राईविंग लाईसेंस के साथ प्रमाण-पत्र भी दिया गया, इनमें से अधिकांश युवाओं को प्लेसमेंट भी मिला। यह प्रशिक्षण समुदायों को संरक्षण से जोड़ने का एक प्रयास है। यह प्रशिक्षण एमपी ईकोटूरिज्म बोर्ड के सहयोग से आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि एमपीईटीबी सतपुड़ा टाईगर क्षेत्र के आस-पास के स्थानीय लोगों की आजीविका में बदलाव लाने और बढ़ाने में सक्रिय रूप से मदद कर रहा है।

 

#Positive

Source : Agency

पाठको की राय