Sunday, October 25th, 2026

12वीं के अंक अपलोड करने के लिए आज से खुलेगा पोर्टल

पटना
सीबीएसई आज 12वीं के अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल आज खोलेगा। पोर्टल खुल जाने पर स्कूल 12वीं के अंक अपलोड करेंगे। वहीं 11वीं के अंक अपलोड करने की तारीख सीबीएसई ने एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 2 जुलाई तक 11वीं के अंक अपलोड किए जा सकेंगे। इससे पहले यह तारीख 30 जून थी। 11वीं और 12वीं के अंक अपलोड करने के लिए अलग-अलग पोर्टल बनाए गए हैं।

सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संय भारद्वाज ने बताया कि 12वीं के अंक के लिए स्कूलों को फार्मूला भेज दिया गया है। एक जुलाई से सभी स्कूल 12वीं के अंक अफलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही सीबीएसई दो जुलाई को एक वेबिनार करेगा, जिसमें सभी स्कूलों के प्रिंसिपल शामिल होंगे। 

एक बार पोर्टल पर अंक अपलोड होने के बाद इसमें सुधार नहीं होगा। आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से 12वीं के रिजल्ट के लिए मार्किंग स्कीम जारी करने के बाद अब स्कूलों ने बच्चों का रिजल्ट तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 31 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में बोर्ड के निर्देशानुसार स्कूलों को बुधवार तक रिजल्ट कमेटी बनानी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय