Tuesday, October 20th, 2026

जनसंख्या वृद्वी अभिशापः गौग्ज

ग्वालियर। आब्सट्रेटिक एण्ड गायनाकोलॉजिकल सोसायटी(गोग्ज) के द्वारा आज दिनांक 12 जुलाई 2021 को वर्ल्ड पॉपूलेसन डे के अवसर सिविल हॉस्पीटल बिरला नगर पर एक सीएमई आयोजित की गयी। जिसका शुभारंभ गोग्ज की अध्यक्ष डॉ उर्मिला त्रिपाठी,गोग्ज की सचिव डॉ अचला सहाय शर्मा,डॉ वीना प्रधान,डॉ प्रदीप सक्सेना,डॉ अमित सक्सने के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

गोग्ज की सचिव डॉ अचला सहाय शर्मा ने बताया कि आज देश में जनसंख्या वृद्वी देश के लिये एक अभिशाप बन गयी है उन्होने कहा कि देश का हर नागरीक जब तक इस समस्या की गंभीरता को व अपने दायित्व को नहीं समझेगा तब तक इस समस्या का समाधान कठिन है। और सरकार के साथ साथ हर देशवासी को जागरूक होना पडेगा। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने,शिक्षित करने,महिला शक्तिकरण करने के प्रयासों से निश्चित ही समाज में पुरूषवादी मानसिकता व पुत्र लोभ में कमी आयेगी तभी हम जनसंख्या व्द्वी के अभिशाव से बहार निकल सकते है।
गोग्ज की अध्यक्ष डॉ उर्मिला त्रिपाठी ने बताया कि समाज में हर महिला को जागरूक होने की आवश्यकता है और उन्होने कार्यक्रम में आयीं सभी महिलाओं को परिवार नियोजन के तरीकों-निरोध,गर्भ निरोधक गोलीयों, कॉपरटी, महिला नसबंदी, विषेशकर पुरूष नसबंदी के लिये प्रेरित करने की सलाह दी।

इस अवसर पर बिरला नगर हॉस्पीटल के इन्चार्ज डॉ अमित सक्सेना व डॉ सुप्रीया विशेष रूप से उपस्थित हुई।

 

Source : Agency

पाठको की राय