Tuesday, October 20th, 2026

पूजा सिंह नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप के फाइनल में

लीमा
भारत की पूजा सिंह ने यहां चल रही विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में महिलाओं की ऊंची कूद के क्वालिफिकेशन दौर में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ नौवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

हरियाणा के फतेहबाद जिले की रहने वाले 17 वर्षीय खिलाड़ी ने 1.83 मीटर की ऊंचाई पार करके गुरुवार देर रात क्वालीफिकेशन राउंड ग्रुप बी में दूसरा और कुल मिलाकर नौवां स्थान हासिल किया और 31 अगस्त को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

पूजा ने पिछले साल कोरिया में एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप में बनाए गए 1.82 मीटर के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। ग्रुप ए से नौ और ग्रुप बी से तीन एथलीटों ने फाइनल में जगह बनाई।

 

 

#Pooja Singh i

Source : Agency

पाठको की राय