Thursday, October 22nd, 2026

खंडवा लोकसभा और तीन विस में चुनाव सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

भोपाल। खंडवा लोकसभा क्षेत्र और जोबट,पृथ्वीपुर तथा नयागांव विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए  चुनाव में लगे अधिकारी, कर्मचारी आज मतदान सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हो गए। मतदान सामग्री लेकर जाने वाले सभी वाहनों की जीपीएस से ट्रेकिंग की व्यवस्था की गई है। चारो उपचुनावो ंमें मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन चुनावों में 26 लाख पचास हजार मतदाता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शुक्रवार को सुबह पांच बजे से खंडवा लोकसभा और निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर,सतना जिले के  रैगांव और अलीराजपुरजिले के जोबट विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए सभी जिला मुख्यालयों से जिला कलेक्टरों की देखरेख में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित की गई। मतदान सामग्री लेकर मतदान केन्देों के लिए निकले वाहनों पर जीपीएस लगाया गया है और इससे इन वाहनों की ट्रेकिंग भी की जा रही है।

उपचुनाव के लिए पुलिस और प्रशासन की पर्याप्त तैनाती कर दी गई है। कुल 26 हजार 800 अधिकारी,कर्मचारी चुनाव कराएंगे। 53 पुलिस कंपनियां और सोलह हजार पुलिस जवान चुनाव मतदाताओं को भयमुक्त मतदान कराने में मदद करेंगे।

कुल 3944 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान-
 सभी चुनाव क्षेत्रों में 3 हजार 944 मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए गए है। कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान होगा। मतदान केन्द्रों पर हाथ धोने के लिए साबुन और पानी तथा सेनेटाईजर का इंतजाम भी रहेगा। मतदाताओं के टेम्प्रेचर नापने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया जाएगा।  बुखार की स्थिति में इन मतदाताओं को अंतिम एक घंटे में मतदान के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय