Wednesday, October 21st, 2026

Politics: 'वे चुनाव आयोग को अपने ही लोगों से भर देंगे', अरुण गोयल के इस्तीफे पर कपिल सिब्बल का भाजपा पर निशाना

नई दिल्ली.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रविवार को चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उनके इस्तीफे पर राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कुछ गंभीर बात है जिसके आधार पर अरुण गायल ने इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा है।

अरुण गोयल ने कहा, "यह निश्चित रूप से आश्चर्यजनक है। अगर चुनाव से ठीक पहले आप इस्तीफा देते हैं, तो जाहिर है कि कुछ गंभीर बात है जिसके आधार पर उन्होंने इस्तीफा दिया होगा। मैं उस कारण का अनुमान नहीं लगा सकता हूं, लेकिन जाहिर तौर पर मतभेद का कुछ तत्व है, खासकर जब उनका कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ था।"

 

#Kapil Sibal targets BJP

Source : Agency

पाठको की राय