Tuesday, October 20th, 2026

गरमाई मांट विधानसभा की राजनीति, योगेश नौहवार ने नामांकन वापस लेने से किया इनकार

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मांट विधानसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को टिकट के घमासान के बाद अब मांट की राजनीति में एक नया बदलाव आया। दरअसल, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के सदस्य योगेश नौहवार ने अपनी पार्टी द्वारा बी-फॉर्म दिए जाने के बाद मथुरा की मांट सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोमवार को रालोद-सपा गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था, बाद में सपा ने पार्टी के संजय लाठेर को टिकट दिया।

गठबंधन में रार को देखकर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मांट से रालोद के उम्मीदवार योगेश नौहवार को दिल्ली बुलाया और मांट से अपना नामांकन वापस करने की बात कही। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नौहवार ने कहा, 'मैं अपना नामांकन वापस नहीं लूंगा और अगर पार्टी को मेरी उम्मीदवारी से कोई समस्या है तो वे मेरा चुनाव चिन्ह वापस ले सकते हैं।'  इससे पहले योगेश नौहवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि जो राष्ट्रीय नेतृत्व का आदेश होगा वह उसे मानेंगे और मांट विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

 

#गरमाई मांट विधानसभा की राजनीति

Source : Agency

पाठको की राय