Thursday, October 22nd, 2026

आजम खान को लेकर सियायत जारी, अब बरेलवी मौलाना ने योगी-मुलायम को लिखी चिट्ठी

लखनऊ

समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से आजम खान की नाराजगी की खबरों के सामने आने के बाद से उन्‍हें लेकर यूपी में सियासत का दौर लगातार जारी हैै। अब सिसुन्नी बरेलवी मुसलमानों का मरकज कह जाने वाले बरेली शहर से जेल में बंद आजम खान की रिहाई की अपील हो रही है। तंजीम उलेमा-ए- इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को इस बारे में चिट्ठी लिखी है।

बरेलवी मौलाना ने मुलायम सिंह यादव को भेजी चिट्ठी में कहा है कि आजम खान आपके पुराने साथ ही हैं और उन्होंने समाजवादी को बुलंदियों पर खड़ा करने की अहम भूमिका निभाई है। इस वक्त वह अपने बुरे हालातों से गुजर रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री से गुजारिश कर आजम खान की रिहाई के लिए कदम उठाए। वरना हम समझेंगे मुसलमानों से किए वादे आपके झूठे हैं।
 
जालौन में मुख्यमंत्री योगी ने की तोहफों की बारिश
मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी में कहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ढाई साल के जेल में बंद है। आजम खान कई  बार विधायक, सांसद और उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। लिहाजा आप से गुजारिश है कि जेल में उनके खाने-पीने और रहने के लिए माकूल इंतजाम नहीं है। आजम खान की रिहाई में प्रदेश सरकार कदम बढ़ाएगी तो मुसलमानों के अंदर आपके प्रति सोच में बदलाव दिखाई देगा।

 

 

#आजम खान

Source : Agency

पाठको की राय