Wednesday, October 21st, 2026

जालंधर में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय, अकाली दल नहीं लड़ेगा उपचुनाव !

जालंधर
जालंधर में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। बेशक अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है कि इस बार अकाली दल जालंधर वेस्ट में उपचुनाव नहीं लड़ेगा। फिलहाल ये खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई है। इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही अकाली दल बागी नेताओं पर भी कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है कि अकाली दल की ओर से अनुशासन कमेटी का पुनर्गठन किया गया है।

वहीं अकाली दल के चुनाव मैदान से हटने की चल रही चर्चा पर वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने इनकार किया है। डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अकाली दल के चुनाव मैदान से पीछे हटने का कोई कारण नहीं है। आज शाम को स्थानीय स्तर पर अकाली दल नेतृत्व के साथ बैठक रखी गई है, जिसमें उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा पर चर्चा की जाएगी। दलजीत सिंह ने कहा कि उनकी गुरु प्रताप सिंह वडाला और महिंदर सिंह केपी से बातचीत हुई है जोकि आज शाम को मीटिंग करने के बाद पार्टी को सब बता दिया जाएगा। डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि स्थानीय नेतृत्व अच्छा मार्गदर्शन कर सकता है। कोर कमेटी की बैठक में भी कहा था कि हम उपचुनाव जमकर लड़ेंगे। एक-एक चुनाव कराने की बजाय 5 उपचुनाव एक साथ करा लेते तो पार्टियों को आसानी होती।

 

#Dr. Daljit Singh Cheema said this

Source : Agency

पाठको की राय