Saturday, October 24th, 2026

श्रीनगर में आतंकवादियों की फायरिंग में पुलिसकर्मी शहीद, इलाके की घेराबंदी

श्रीनगर
श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को एक आतंकवादी हमले में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए। गोली लगने के बाद पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। सुरक्षाकर्मियों इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया, ''करीब एक बजकर 35 मिनट के आसपास आतंकवादियों ने खानयार में एक पुलिस नाका पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें खानयार पुलिस थाने के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) उप निरीक्षक अर्शद अहमद को घायल हो गए। उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।  अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ समय से सुरक्षाबलों ने आंतकियों के सफाए का अभियान तेज कर दिया है। इससे बौखलाए आतंकी ग्रेनड फेंककर और अचानक गोलीबारी करके भागने की रणनीति अपना रहे हैं।
 

 

#श्रीनगर

Source : Agency

पाठको की राय