Wednesday, October 21st, 2026

लखनऊ में 2 पक्षों के बवाल पर पहुंचे पुलिसकर्मी पर हमला, पिटाई कर वर्दी फाड़ी

लखनऊ  

राजधानी लखनऊ के काकोरी में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। हंगामे की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम से नशे में एक धुत युवक ने मारपीट कर। एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। हंगामे की सूचना पर काकोरी थाने से पहुंची पुलिसकर्मी किसी तरह आरोपित को काबू में कर थाने ले आई।  

कठिंगरा गांव निवासी जितेन्द्र यादव के मुताबिक बुधवार देर रात गांव के ही मनीष और उपेन्द्र पर सरेराह रोककर पिटाई करने की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पर कुछ ही देर में पीआरवी मौके पर पहुंच गई। चारों पुलिसकर्मी घायल जितेन्द्र को पीआरवी से इलाज के लिए ले जाने लगे। इस बीच गांव का ही संतोष घायल जितेन्द्र को पीआरवी से ने लेजाकर एम्बुलेंस से लेजाने का दबाव बनाकर अभद्रता करने लगा। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने संतोष को थप्पड़ जड़ दिया।

इसपर संतोष व उसका भाई रामाशीष पुलिसकिर्मयों से हाथापाई करने लगा। संतोष ने सिपाही राजीव वर्मा की वर्दी फाड़ दी। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने काकोरी थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चारों आरोपित मनीष, उपेन्द्र, संतोष व रामाशीष को हिरासत में ले लिया। कार्यवाहक इंस्पेक्टर काकारी राजवीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। पूछताछ में संतोष के मानिसक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है।

 

 

#पुलिसकर्मी पर हमला

Source : Agency

पाठको की राय