Tuesday, October 20th, 2026

रामपुर में पुलिस वाहन खाई में गिरा, महिला सिपाही की मौत

रामपुर
उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के पटवाई क्षेत्र में इवेंट को जा रही डायल 112 पीआरवी पलट कर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पटवाई क्षेत्रान्तर्गत यूपी 112 पीआरवी पर तैनात सब कमाण्डर आरक्षी आकाश दिवाकर, आरक्षी चालक सुमित पंवार, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी रूचि बीती रात करीब पौने दस बजे एक इवेन्ट पर जा रहे थे। ईवेन्ट पर जाते समय पटवाई शाहबाद रोड पर पैट्रोल पम्प के पास पीआरवी अनियन्त्रित होकर सडक किनारे पानी के नाले में पलट गयी।
पीआरवी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि उपचार के दौरान महिला आरक्षी रूचि की मृत्यु हो गयी। घटना के चलते एसपी विद्या सागर मिश्र और एएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे।

 

 

#Dial 112 PRV police vehicle

Source : Agency

पाठको की राय