Wednesday, October 21st, 2026

कोटर नगर परिषद में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

सतना
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में दिनांक 13 जुलाई को होने वाले मतदान के ठीक एक दिन पहले सायं 5 बजे राजस्व विभाग एवं कोटर पुलिस की संयुक्त तत्वावधान में रिटर्निंग ऑफिसर व तहसीलदार कोटर आशुतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोटर श्रीराम सनोडिया ने जिला पुलिस बल के कोटर नगर परिषद में फ्लैग मार्च निकाला और कोटर नगर वासियों से बिना भय के निडर होकर निष्पक्ष बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की तथा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।

 

#Police

Source : Agency

पाठको की राय