Wednesday, October 21st, 2026

अयोध्या में बच्ची से दरिंदगी करने वाले सलमान पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन

अयोध्या

अयोध्या में मासूम दलित मासूम से रेप के मामले में पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। वारदात के कुछ ही घंटे बाद आरोपी सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी सलमान पुलिस टीम पर फायर करके भाग रहा था। इस दौरान पुलिस ने दौड़ा लिया। आलापुर रोड पर तारा गांव के पास मुठभेड़ हुई जिसमें सलमान के पैर में गोली लगी है। घायल सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल ले गई है।

जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी सलमान ने 4 वर्षीय दलित बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। खून से लथपथ बच्ची को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्ची को मेडिकल के लिये भेज दिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते चार थाने की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।

क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह  ने बताया कि दलित बच्ची सोमवार शाम से लापता थी जिसे सलमान नामक व्यक्ति टॉफी आदि खिला कर अपने घर ले गया। सलमान ने उससे दुराचार किया। जब बच्ची खून से लहूलुहान हो गयी तो छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्ची को इलाज के लिए भिजवाया है।

 

#Encounter

Source : Agency

पाठको की राय