Friday, October 23rd, 2026

सर्चिंग में पुलिस ने जब्त की 3 भरमार बंदूकें

राजनादगांव
जिले के नक्सल अभियान के दौरान मदनवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम मुंजाल की पहाडि?ों से पुलिस ने जंगल सर्चिंग करते समय लावारिस हालत में पत्थरों के बीच छुपा कर रखे हुए 3 नग भरमार बंदूक जप्त की है।

पुलिस को आशंका है कि  वन्यजीवो के शिकार के लिये ग्रामीणों द्वारा भरमार बंदूको का उपयोग करने उन्हे वहा छुपा कर रखा गया होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार द्वारा गश्त के दौरान मिली इन बंदूको के मिलने पर  मानपुर अंचल के ग्रामीणों को अपने पास अवैध रूप से रखे भरमार बंदूको को संबंधित पुलिस थाना में जमा करने अपील की गई है।

 

#Police

Source : Agency

पाठको की राय