Monday, October 19th, 2026

टोमेटो सॉस की फैक्‍टरी पर पुलिस का छापा, 100 किलो नकली सॉस के साथ कच्‍चा माल जब्‍त

भिंड

 

शहर के दशरथ नगर में पुलिस ने टमाटो सॉस बनाने की फैक्‍टरी पर शुक्रवार की देर रात छापामार कार्रवाई की। फैक्‍टरी से बड़ी मात्रा में कच्‍चा माल और नकली सॉस जब्‍त किया गया है। टमाटर सॉस का निर्माण केमिकल कलर, अरारोट के इस्‍तेमाल से बनाया जा रहा था।

सीएसपी आनंद राय ने बताया कि भिंड शहर के सीता नगर इलाके में टोमेटो सॉस बनाकर चाइनीज फूड बनाने वाले दुकानदारों को सप्लाई किया जाता है। क्वालिटी ठीक नहीं होने से सॉस हानिकारकर है। ऐसी सूचना पर रात करीब 11 बजे देहात थाना प्रभारी रामबाबू यादव के साथ छापा मारा। फैक्टरी सुरेंद्र बघेल के मकान में संचालित होती मिली। फैक्टरी के अंदर पुलिस को एक कर्मचारी धुरंदर सिंह बघेल मिला। पता चला कि झांसी मोहल्ला निवासी अतुल जैन का है। पुलिस की सूचना पर फूड अफसर रीना बंसल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सॉस की क्वालिटी की जांच के लिए सैम्पलिंग की है। यह सैम्पल भोपाल जांच के लिए भेजा जाएगा।

फैक्‍टरी में मिली गड़बड़ी:

साफ सफाई का बिलकुल ख्याल नहीं रखा जा रहा था। बर्तन साफ नहीं हो रहे थे। उपयोग में लाया जाने वाला पानी भी गंदगी पसरी हुई थी। ऐसे में बनाए जाने वाले खाने पीने के पदार्थ को तैयार करके बाजार में बेचा जा रहा है जिसे खाने पर कोई भी बीमार हो सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय