Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद पुलिस की पार्टी, एसपी ने छेड़ा धुन तो झूमे लोग

कोरबा.

जिले में दूसरे चरण का मतदान शांति पूर्ण संपन्न हो गया। जिसके बाद थकावट दूर करने प्रत्याशी जहां घरों में फुरसत के पल बिता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरबा पुलिस ने भी पुलिस अधिकारी और जवानों के लिए आफ्टर इलेक्टन पार्टी का आयोजन किया गया। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने चुनाव ड्यूटी में कड़ी मेहनत करने पर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया।

पार्टी के मौके पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने “गुलाबी आंखे जो तेरी देखी” गाने की धुन छेड़ी तो पुलिस अधिकारी और जवान भी उत्साहित नजर आए। आईपीएस अफसर के इस अनूठे अंदाज ने सबको हैरान कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

#SP and people

Source : Agency

पाठको की राय