पुलिस अफसर-कर्मचारी करेंगे फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई करने का मौका
भोपाल
प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फोरेंसिक और पुलिस साइंस की पढ़ाई करने का मौका दिया जा रहा है। अब पुलिसकर्मी चाहे तो उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में फोरेंसिक और पुलिस साइंस के लिए प्रवेश ले सकेंगे। इस संबंध में मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी पुलिस इकाइयों को पत्र भेजा जा चुका है।
विक्रम विश्वविद्यालय में बीए पुलिस साइंस और बीएससी एवं एमएससी फोरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश जारी हैं। इस संबंध में विवि की ओर से पुलिस मुख्यालय को भी जानकारी भेजी गई थी। जिसमें बताया गया कि फोरेंसिक साइंस पाठयक्रम में अपराधों का शीर्ष विश्लेषण करते हुए मनोविज्ञान निदान, कानून, न्याय, अपराध विज्ञान, गुणवत्ता विश्लेषण एवं नियंत्रण, डेटा विश्लेषण, जैव सूचना विज्ञान, शिक्षण, प्रयोगशाला प्रलेखन से संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षण, अपराध के दृश्यों का विश्लेषण और उन्नत निदान तकनीकी जैसे विषयों को पढ़ाया जाएगा।
इसके साथ ही पाठ्यक्रम नवीन प्रशिक्षण के किट, उन्नत उपकरणों एवं उनका उपयोग कर अपराधी एवं उसके द्वारा किये गए अपराधों को साबित करने के लिए सबूतों की फिंगरप्रिंट एवं डीएनए विश्लेषण, विष विज्ञान परीक्षण, लिखावट एवं अपराध के दृश्यों का विश्लेषण, अनुवांशिक संबंधों का विश्लेषण कर अपराध की प्रकृति एवं अपराधियों की पहचान कर उसे पकड़ने जैसे पाठ भी इसमें होंगे।
पुलिस के आला अफसरों को भी लगा कि यह विषय पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के लिए लाभ का हो सकता है। इसलिए उसने इस संबंध में पुलिस की सभी इकाईयों को इस संबंध में पत्र भेजा है।

पाठको की राय