Wednesday, October 21st, 2026

अवैध कॉलोनी को हटाने पहुंची 4 थानों की पुलिस, हुआ जमींदोज

जबलपुर
जिला प्रशासन द्वारा पुलिस और नगर निगम के सहयोग से आज आधारताल तहसील के अंतर्गत कठौन्दा में बिना अनुमति विकसित जा रही कॉलोनी में चल रहे निमार्णों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई । खसरा नम्बर 180/1 की करीब 2 एकड़ वर्गफुट निजी भूमि पर पारस परिसर के नाम से किया जा रहा था ।

नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार कार्यवाही के दौरान 800-800 वर्ग फुट पर बने चार मकान तथा इतनी ही भूमि पर बनी चार प्लिंथ को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया । इसके अलावा कॉलोनाइजर के ऑफिस और कॉलोनी के प्रवेश द्वार को भी जमीदोज कर दिया गया । श्री जायसवाल के मुताबिक ध्वस्त किये गये निमार्णों की कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये है । उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान तहसीलदार राजेश सिंह, सीएसपी तुषार सिंह, थाना प्रभारी माढ़ोताल, अधारताल व नगर निगम का दल उपस्थित था ।

 

 

#Police

Source : Agency

पाठको की राय