Wednesday, October 21st, 2026

पुलिस जनता के साथ खड़ी है, जल्द सभी मोबाइल टावर दुरुस्त करवा लिया जायेगा : एसपी सिन्हा

कांकेर

ब्लॉक मुख्यालय कोयलीबेड़ा में नक्सलियों ने भैंसासुर, छिंदभाट के जिओ टॉवर को आग के हवाले कर दिया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रो मे मिलने वाली मोबाईल सेवा ठप्प पड़ गई है। मोबाईल सेवा के ठप्प पड?े से आपातकालीन सेवा के लिए लोगो को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सुविधा पर नक्सली हमला कर रहे हैं। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पुलिस जनता केसाथ खड़ी है और जल्द सभी मोबाइल टावर को दुरुस्त करवाकर व्यवस्था सुधारने में लगी है।

सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से नक्सली मोबाइल टावर और यात्री बस को निशाना बना रहे है, उससे आम जनता को परेशानी हो रही है, आम जनता के हित की बात करने वाले नक्सली उनके सुविधा के साधन को ही नुकसान पहुचाकर उन्हें तकलीफ में डाल रहे हैं। अंदरूनी इलाको में मोबाइल टावर लगने से ग्रामीणों को काफी राहत थी, लेकिन जिस तरह से नक्सली इन्हें नुकसान पहुचा रहे है, उससे जनता ही परेशान हो रही है।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय