Wednesday, October 21st, 2026

पुलिस को रेड दौरान मिली सफलता, आरोपी से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

लुधियाना
अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी विशाल सिंह राणा उर्फ मनी चाचा है जोकि मोहल्ला सरपंच कालोनी का रहने वाला है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना डाबा में केस दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए इंस्पैक्टर नरपिंदरपाल सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अमरजीत सिंह एवं पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी के साथ अवैध हथियार है जिसके बाद उस को रेड कर पकड़ लिया। तलाशी दौरान अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में 2 केस दर्ज हैं। आरोपी यू.पी. से देसी पिस्तौल लेकर आया था। पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ कर रही है।

 

#Police got success during the raid

Source : Agency

पाठको की राय