Monday, October 19th, 2026

ढोल बजवाकर पुलिस ने मकानों पर चलाया बुलडोजर

 छतरपुर

 छतरपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में छुई खदान पर पुलिस बल पर हमला करने वाले आरोपित के घर को गुरुवार सुबह पुलिस ने जेसीबी चलाकर ढा दिया। आरोपित अभी भी फरार है। आरोपित के घर पर जेसीबी चलने की घटना को देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए थे। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। जिससे किसी तरह की आपत्ति जनक स्थति बन बन सके। हालांकि मकान ढहाने की कार्रवाई करने से पहले प्रशासन की टीम ने पूरे मोहल्‍ले में ढोल बजाया और मकान ढहाए जाने की मुनादी भी कराई।

घटनाक्रम के मुताबिक पुलिस व माइनिंग विभाग की टीम सिविल लाइन क्षेत्र की छुई खदान पर अवैध उत्खनन को रोकने गई थी। तभी आदतन अपराधी दीपू जाटव व उसके साथियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया था। हमले में पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इसके बाद से आरोपित फरार है। इसके पुलिस व प्रशासन की टीम गुरुवार सुबह भारी संख्या में पुलिस बल लेकर आरोपित के घर को ढहाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंच गई। थोड़ी ही देर में पुलिस व प्रशासन ने जेसीबी से मकान को ढहा दिया।

 

#बुलडोजर

Source : Agency

पाठको की राय