Monday, October 19th, 2026

मुरैना में पुलिस ने नकली खाद के कारोबार का खुलासा किया

मुरैना
मुरैना के पोरसा कस्बे में असली डीएपी खाद के कट्‌टे में नकली खाद भरकर बेचने वाला पकड़ा है। जिला और पुलिस प्रशासन की टीम ने पोरसा के गोकुलपुरा में एक गोदाम में नकली खाद बनाते पकड़ा है। जिले में डीएपी खाद के संकट का विकराल रूप सामने आ रहा है। सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। इसका फायदा अब कालाबाजारी करने वाले मुनाफाखोर तो उठा ही रहे थे, अब नकली खाद बनाकर किसानों को धोखा देने के लिए मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं।

जिला प्रशासन किसानों को खाद देने में पूरी तरह अक्षम साबित हो रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। किसान दिन रात खाद के लिए वितरण केन्द्रों पर खड़ा है, लेकिन उसे खाद नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ पुलिस उस पर लाठियां भांज रही है। हाल ही में कैलारस में किसानों पर लाठियां भांजने का वीडियो सामने आया था। किसान की फसल बिना खाद के बर्बाद हो रही है, जिससे वह परेशान होकर खाद के लिए इधर-उधर भटक रहा है।

किसानों की इस मजबूरी का फायदा मुनाफाखोर कालाबाजारी उठा रहे हैं तथा ऊंचे दामों पर खाद बेज रहे हैं। बात यहीं तक सीमित रहती तो भी ठीक था, लेकिन अब किसानों को धोखा देने के लिए मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। पोरसा के गोकुलपुरा में एक गोदाम पर मिलावटी खाद बनाकर उसे असली डीएपी खाद की बोरी में पैक कर बेचने का मामला सामने आया है।

 

#ertilizers in Morena

Source : Agency

पाठको की राय