Tuesday, October 20th, 2026

बीजापुर में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, दो महिला और एक नक्सली पुरुष ढेर

बीजापुर.

बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बेलम नेंड्रा के बेलम गुट्टा पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने मद्देड़ एरिया कमेटी के सक्रिय दो महिला व एक पुरुष नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है। वहीं, पुलिस ने सर्चिंग के दौरान दो भरमार बंदूक, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 15 जिलेटिन, 5 डेटोनेटर, 15 मीटर कोडेक्स वायर, विस्फोटक पदार्थ, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, पिट्ठू व रोजमर्रा के सामान बरामद किया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को बेलम नेंड्रा के जंगलों में मद्देड़ एरिया कमेटी डीव्हीसीएम विनोद कर्मा, आवापल्ली एलओएस राजू पुनेम, एसीएम विश्वनाथ, गुड्डू तेलम व अन्य 20- 25 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर व कोबरा 210 की संयुक्त टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी।

 

#Police killed#two women#one Naxalite man#encounter#Bijapur

Source : Agency

पाठको की राय