Wednesday, October 21st, 2026

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, दर्ज हैं दर्जनों केस

सीतापुर

सीतापुर में एसओजी एवं थाना तालगांव की संयुक्त पुलिस टीम की थाना तालगांव के सलेमपुर मोड़ के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगी है।

बदमाश की पहचान अभियुक्त तोताराम पुत्र कामता निवासी ग्राम कोडवा धमधमपुर थाना रेउसा सीतापुर के रूप के हुई। वह 25 हजार रुपए का इनामी भी है। उसके कब्जे से मोबाइल एवं एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद कारतूस  व दो अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त शातिर एवं अभ्यस्त किस्म का अपराधी है। जिसके विरूद्ध चोरी/नकबजनी/हत्या का प्रयास जैसे लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

 

#पुलिस मुठभेड़

Source : Agency

पाठको की राय