Monday, October 19th, 2026

पुलिस कॉन्स्टेबल ने शादी का झांसा दे युवती से किया रेप, केस दर्ज

उज्जैन
उज्जैन महाकाल दर्शन के बहाने अपनी दोस्त को होटल ले जाकर मांग भरने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में महाकाल पुलिस ने जबलपुर में पदस्थ आरक्षक खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार निलेश महिदपुर ब्लॉक में आरक्षक के पद पर पदस्थ होकर जबलपुर में पोस्टेड है। पीड़िता इंदौर में रहकर PSC की तैयारी कर रही है। निलेश से युवती की दोस्ती होने के बाद फरवरी 2021 में नीलेश उसे उज्जैन महाकाल दर्शन करने और घुमाने लाया था। जहा महाकाल थाना क्षेत्र स्थित होटल में युवती के साथ वो रुका था। यहीं पर निलेश ने युवती की मांग भरी और मंगलसूत्र पहना दिया और कहा की अपनी शादी हो गई है फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने आरोप लगाया की बाद में जबलपुर बुलाकर भी निलेश ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक निलेश एक साल तक शादी का झांसा देता रहा जब युवती को लगा कि निलेश उसे धोखा दे रहा है तो वो उन्होंने आरक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।   टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि जबलपुर की युवती इंदौर में पीएससी की कोचिंग कर रही है। युवती ने इंदौर की महिला थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। लेकिन घटना स्थल उज्जैन होने के कारण डायरी यहां भेज दी गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और टीम को तलाश के लिए जबलपुर भेजा जाएगा।  

 

#Police constable

Source : Agency

पाठको की राय