Tuesday, October 20th, 2026

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को दबोचा

ग्वालियर। ठाटीपुर इलाके में बीते रोज छात्रा का मोबाइल लूटने वाले बदमाश पकड़े गए। पुलिस ने तीन बदमाशों से दो बाइक व लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बीती 17 फरवरी को कोचिंग से आ रही एक बालिका कीर्ति के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस अधीक्षक मुरार नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में उक्त लुटेरों के संबंध में गोपनीय सूचना एकत्रित कर मुखबिर तंत्र विकसित किया। जिस पर बीते रोज को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कोचिंग से आ रही एक बालिका के साथ मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को सुरेश नगर में देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो दो बाइक पर तीन संदिग्ध बदमाश बैठे दिखे, जिन्होंने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा तीन संदिग्ध बदमाशों को मय दो बाइक के धरदबोचा। पकड़े गए संदिग्ध बदमाशों दीपक कंजर, भोलू आदिवासी और संदीप ने कोचिंग से लौट रही बालिका का मोबाइल छीनकर ले जाना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर लूटा गया मोबाइल, दो मोटर सायकिल तथा एक हजार रुपए नगद बरामद किए। आरोपीगणों के पूर्व आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है, इनसे पूछताछ पर कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक दीपक यादव, उप निरीक्षक बृम्हानंद, प्रधान आरक्षक अजय शर्मा, बेताल सिंह, आरक्षक आकाश, रणजीत गुर्जर, विनय, धीरेन्द्र एवं महिला आरक्षक राखी की सराहनीय भूमिका रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय