Wednesday, October 21st, 2026

जनदर्शन मे पुलिस कप्तान भी सुनेगे समस्याए

कोरिया
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण करने हेतु जनदर्शन लगाये जाने के निर्देश प्राप्त होने के बाद  उक्त निर्देश के परिपालन में जिला स्तर पर पुलिस कप्तान ने स्वयं तथा अनुविभाग स्तर पर सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अपने कार्यालय में समय 11 बजे से आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

इसके अतिरिक्त पूवार्नुसार कार्यालय में उपलब्ध रहने पर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है। उक्त आदेश के अनुसार जनदर्शन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमे पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैकुण्ठपुर में पुलिस कप्तान कोरिया संतोष कुमार सिंह स्वयं प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मधुलिका सिंह प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार वहीं उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय(मुख्या) बैकुण्ठपुर में उप पुलिस अधीक्षक(मुख्या) कविता ठाकुर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुर्रे प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चिरमिरी में सीएसपी चिरमिरी पी.पी.सिंह प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को उपस्थित रहेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय