Tuesday, October 20th, 2026

पुलिस कप्तान ने ली राजनांदगांव चेम्बर आॅफ कॉमर्स की बैठक

राजनांदगांव
पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय मे राजनांदगांव  चेम्बर आॅफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों का बैठक ली व शहर के विभिन्न समस्याओं व गतिविधियों के संबंध में चर्चा की।

चर्चा के दौरान उन्होने व्यापारियो से अपने प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर सी.सी.टी.व्ही. कैमरा जो सड़क को कव्हर करता हो लगाने हेतु कहा साथ ही अन्य व्यापारियो को प्रोत्साहित करने कहा। बाजार में कई व्यापारी दुकान के बाहर सामान निकाल कर रखते है जिससे यातायात अवरूद्ध होता है एवं यातायात में लोगों को परेशानी होती है जिसके लिए व्यापारियों को अपने दुकान का सामान अंदर रखने पर सहमति बनी।

पूर्व में कोरोना काल के दौरान चेम्बर आॅफ कॉमर्स द्वारा लोगों को सहायता पहुंचाई थी उसी प्रकार वर्तमान कोरोना महामारी से निपटने के लिए शहर में लोगों को जागरूक करने व हर संभव मदद् पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस एवं चेम्बर आॅफ कॉमर्स के मध्य हमेशा बहुत अच्छा समन्वय रहा हैं पुलिस व्यापारियों के सहयोग के लिये तत्पर है और जिले में शांति एवं सदभाव बनाये रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लाने में पुलिस का सहयोग करने हेतु व्यापारियों एवं चेम्बर आॅफ कॉमर्स को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा गया।

 

#Police Captain

Source : Agency

पाठको की राय