Tuesday, October 20th, 2026

पुलिस कप्तान ने परिवार परामर्श केंद्र की कांउसलरों से सौजन्य भेंट की

राजनांदगांव
पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने महिला प्रकोष्ठ में संचालित परिवार परामर्श केंद्र की महिला कांउसलरो से सौजन्य भेंट कर उन्हे श्रीफल, शॉल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

इस दौरान पुलिस कप्तान द्वारा महिला कांउसलरों को नए साल की बधाई देते हुए कांउसलिंग में होने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की एवं कांउसलिंग में परिवारों को सुदृढ़ करने के लिए अच्छे से कार्य करने हेतु बताया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सतरूपा तारम एवं महिला प्रकोष्ठ के पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

#Police Captain

Source : Agency

पाठको की राय