Tuesday, October 20th, 2026

पुलिस कप्तान व कलेक्टर ने अबुझमाड़ में चल रहे विकास कार्यो और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

नारायणपुर
पुलिस कप्तान गिरिजा शंकर जायसवाल और कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू विगत कुछ दिनों से अबुझमाड़ सहित जिले के सुदुरवर्ती अंचल के प्रवास पर साथ होते हैं। इस दौरान उनका प्रमुख लक्ष्य जिला के सर्वांगीण विकास के लिये विकास कार्यों की समीक्षा, आम नागरिकों से मिलकर जन सुविधाओं का अवलोकन करना तथा जन सुविधाओं में अभिवृद्धि के लिये कार्य करना है। प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक जायसवाल थाना कैम्प का विजिट कर पुलिस, सशस्त्र बल तथा केन्द्रीय बलों के जवानों से मिलकर उन्हें विकास कार्यों में योगदान देने के लिये प्रेरित करने का भी कार्य निरंतर कर रहे हैं। अभी हाल ही में एसपी और कलेक्टर बासिंग और कोहकामेटा के संयक्त प्रवास पर रहे, वहां उन्होने बासिंग और कोहकामेटा के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर जन सुविधाओं का जायजा लिया।

 

#Police Captain

Source : Agency

पाठको की राय